Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अकेले रह प्रगति कर रही हैं होम्स

katie holmes happy

11 अक्टूबर 2012

लास एंजेलिस।  अभिनेत्री कैटी होम्स, अभिनेता टॉम क्रूज के साथ अलगाव के बाद से अपनी जिंदगी में बहुत विकास व प्रगति कर रही हैं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "होम्स अपने नए जीवन में फल-फूल रही हैं। हां उनकी जिंदगी में कुछ निराशाजनक पल रहे हैं लेकिन अब वह क्रूज के बाद अपनी जिंदगी के नए अध्याय को उत्साह के साथ शुरू करने का साहस कर रही हैं।"


होम्स ने हमेशा यह महसूस किया है कि क्रूज के साथ उनके विवाह से उनका करियर प्रभावित हुआ।


एक सूत्र ने कहा, "होम्स महसूस करती हैं कि उन्होंने क्रूज से विवाह किया इसलिए उनका व्यवसायिक करियर प्रभावित हुआ। उनके पास उन्हें मिलने वाली भूमिकाओं को अंतिम स्वीकृति देने का अधिकार नहीं था।"


अब 33 वर्षीया होम्स ने दो बड़ी फिल्मों में अभिनय की स्वीकृति दी है।

 

More from: samanya
33336

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020