Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जब भावनात्मक रूप से टूट चुकी थीं प्राइस'

katie-price-hollywood-30102013
30 अक्टूबर 2013
लंदन|
मॉडल केटी प्राइस गायक पीटर आंद्रे के साथ उनके वैवाहिक जीवन के समाप्त हो जाने पर भावनात्मक रूप से टूट गई थीं।

दोनों ने चार साल की शादी के बाद 2009 में अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों के दो बच्चे जूनियर और प्रिंसेस तियामी है।

प्राइस ने हाल ही में किरैन हेलर से तीसरी शादी की है और उनका कहना है कि उन्हें आंद्रे से हुए अलगाव को भूलने में वक्त लगा।

'नाउ' पत्रिका के मुताबिक, प्राइस ने कहा, "मेरे और आंद्रे के अलगाव के समय को लेकर मेरे मन में सिर्फ एक ही बात रही है। मैंने सिर्फ उस वक्त की परवाह की है, इससे निकलने में वक्त लगता है, क्योंकि मैं भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी।"

आंद्रे के बाद प्राइस ने मुक्केबाज एलेक्स रीड से शादी की थी और यह रिश्ता 11 महीने तक ही चला था।
More from: samanya
35476

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020