Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कैटरीना ने शाहरुख की प्रशंसा की

katrina and srk in jab tak hai jaan

 
31 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा कि व्यवहारिक भ्रदता भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन सुपरस्टार शाहरुख खान की शिष्टता देखकर उन्हें काफी अच्छा लगता है। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म 'जब तक है जान' (जेटीएचजे) के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, "वह बहुत भद्र हैं। उनके दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं। अगर आप उनके पास आएंगे, तो वह आपके लिए उठ खड़े होंगे और हमेशा छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देंगे।" कार्यक्रम में उनके साथ शाहरुख भी मौजूद थे।


उन्होंने कहा, "जब हम फिल्म के 'इश्क शावा' गीत की शूटिंग कर रहे थे, तो बहुत ठंड थी। जैसे ही शूटिंग के बाद कट बोला गया, तो उन्होंने कहा काश मेरे पास कम्बल होता। तुम्हें इन दिनों को अधिक नहीं झेलना पड़ेगा। व्यवहार में भद्रता चलन से बाहर हो गया है, इसलिए यह देखना काफी अच्छा लगा।"


'जब तक है जान' दिवंगत यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है। यश का इस महीने की 21 तारीख को डेंगू के चलते निधन हो गया।


फिल्म में अनुष्का शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। 'जब तक है जान' दीवाली के मौके पर प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
33573

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020