Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आपराधिक छवि वाले सांसदों पर केजरीवाल ने निशाना साधा

arvind kejriwal, kejriwal targets mps with criminal background

30 मार्च 2012

गाजियाबाद | लोकसभा की ओर से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का सामना कर रहे टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दोहराया कि संसद में आपराधिक छवि वाले सांसदों को शामिल करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।

दिल्ली से लगे कौशाम्बी में अपने घर में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "162 सांसदों के खिलाफ अदालत में कुल 522 आपराधिक मामले हैं। इनमें से 76 जघन्य अपराधों के मामले हैं। आपराधिक छवि वाले सांसदों को संसद में शामिल करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।"

उन्होंने कहा, "साल 2004 में आपराधिक पृष्ठभूमि से 128 सांसद थे लेकिन 2009 में यह संख्या बढ़कर 162 हो गई।" उन्होंने कहा कि सांसदों के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले आम हैं।

टीम अन्ना के केजरीवाल के साथी वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि सांसदों ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का दुरुपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव की मूल भावना सांसदों को सवाल उठाने की आजादी देना है।

More from: Khabar
30169

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020