Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केजरीवाल ने सभी का आभार जताया

before break up the hunger strike by

 28 अगस्त 2011

नई दिल्ली । प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन तोड़ने से पूर्व उनके प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों के साथ ही सांसदों और राजनीतिक पार्टियों का भी शुक्रिया अदा किया।

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल ने कहा, "हम देश के सभी सांसदों और राजनीतिक पार्टियों का इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने जनभावनाओं का ख्याल करते हुए हमारी मांगों पर सर्वसम्मति से सदन में सहमति प्रकट की।"

अन्ना के इस आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केजरीवाल ने कहा कि चिकित्सकों ने अन्ना को अनशन समाप्त करने के बाद दो-तीन दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है और वह यहां से सीधा अस्पताल जाएंगे।

केजरीवाल ने देश की जनता को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह देश की जनता की जीत है और इसके लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम का आभार जताते हुए कहा, "दिल्ली नगर निगम ने जिस तरह से 13 दिनों तक इस मैदान की साफ सफाई की, उसके लिए मैं निगम के उन सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने दिन-रात परिश्रम किया।"

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली जल बोर्ड को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस ने काफी शानदार काम किया है। हम उन पुलिसकर्मियों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जो हमें गिरफ्तार कर जेल ले गए। यह उनका कसूर नहीं था, वे तो सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।"

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के कर्मचारियों और अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जेल में जिस तरह से कर्मचारियों ने अन्ना के साथ व्यवहार किया उसके लिए हम उनका भी शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने अन्ना समर्थकों से शाम छह बजे इंडिया गेट पर जमा होकर शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "यह मुहिम अब ऐसे ही चलती रहेगी। भविष्य में हम 'राइट टू रिकॉल, राइट टू रिजेक्ट' और न्यायिक सुधारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।"

More from: Khabar
24251

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020