Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केरी ने बदली अपनी सोच

kerry-washington-hollywood-05092013
5 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री केरी वाशिंगटन कहती हैं कि उन्होंने अपने करियर को नई दिशा देने के लिए फैशन के प्रति अपने नजरिये और सोच को बदला। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार , 36 वर्षीया केरी को पहले रेड कार्पेट पर प्रस्तुत होने के दौरान अच्छा और खूबसूरत दिखने के महत्व के बारे में पता नहीं था। केरी मानती हैं कि धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि वह इस मामले में गलती कर रही हैं।

पत्रिका 'ग्लैमर' के अनुसार वाशिंगटन ने कहा, "यहां बहुत सी अभिनेत्रयां हैं, जिनके बारे में मेरा ख्याल है कि वे चोटी की कलाकार हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में विशेषकर रेड कार्पेट पर किस तरह खुद को प्रस्तुत करना है। मैं लंबे समय तक एक बेहद महत्वपूर्ण पहलू से अनजान रही।"

केरी ने अपने व्यक्तित्व को निखारने और फैशन और नए चलन के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए अपनी दोस्त अभिनेत्री एलिस रोज की मदद ली।
More from: samanya
35118

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020