Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 'किंग्स इलेवन' की टीम घोषित

kings XI punjab team declare

16 मार्च 2011

चंडीगढ। अभी वर्ल्ड कप का मौसम है। लेकिन, लोगों को अभी से आईपीएल के चौथे सत्र का इंतजार है। इंतजार की ऐसी घड़ियां बॉलीवुड बाला प्रीति जिंटा भी गिन रही हैं, जिनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब नए अंदाज में इस बार मैदान पर उतरेगी। प्रीति का एक हीरो यानी युवराज सिंह अब टीम के साथ नहीं है,क्योंकि उन्हें किंग्स इलेवन ने अपने साथ नहीं रखा। युवराज अब पुणे वॉरियर्स के कप्तान के रुप में मैदान में दिखेंगे। इस बार किंग्स इलेवन की कप्तानी डेक्कन चार्जर्स को एक बार जीत का स्वाद चखा चुके एडम गिलक्रिस्ट संभालेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब ने आठ अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम के कोच माइकल बेवन हैं। किंग्स इलेवन के अधिकारी कर्नल अरविंदर सिंह ने यहां कहा, 'सभी प्लेयर्स में अलग तरह की काबिलियत है, जो एक दूसरे को मदद करके अच्छी टीम बनाएंगे। इस टीम में जोश है और यह मैदान पर दिखेगा।

टीम:-
विदेशी खिलाड़ी : एडम गिलक्रिस्ट (कप्तान), शॉन मार्श, डेविड हसी, रेयान हैरिस, नाथन रेमिंग्टन, दिमित्री मैसकनेहास, स्टुअर्ट ब्रॉड।
भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, अभिषेक नायर।
घरेलू खिलाड़ी : पारस डोगरा, सनी सिंह, नितिन सैनी, विपुल शर्मा, लव अबलीश, विक्रमजीत मलिक, सिद्धार्थ चिटनिस, पाल वाल्थाती, शलभ श्रीवास्तव, भार्गव भट्ट, मंदीप सिंह और अमित यादव।

जानकार कागजों पर किंग्स इलेवन की टीम को बेहतर बता रहे हैं लेकिन इसका पता तभी चलेगा जब मैदान में यह शेर कुछ कर दिखाएंगे।

 

More from: samanya
19230

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020