Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कृष्णा का पाकिस्तान से सरबजीत की रिहाई का अनुरोध

krishana request to pakistan  release of sabarjeet

27 जून 2012

नई दिल्ली।  भारत सरकार ने पाकिस्तानी जेल में कैद सुरजीत सिंह की रिहाई का स्वागत करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से सरबजीत सिंह सहित अपनी सजा पूरी कर चुके सभी भारतीय कैदियों को रिहा करने का बुधवार को अनुरोध किया।

विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने कहा, "मैंने सुच्चा सिंह, सुपुत्र सुरजीत सिंह की पाकिस्तानी कैद से रिहाई की खबरें मीडिया में देखीं। मैं पाकिस्तान के इस निर्णय का स्वागत करता हूं और पाकिस्तानी राष्ट्रपति से दो दशक से ज्यादा अर्से से वहां की जेल में बंद व मृत्युदंड की सजा पाने वाले सरबजीत सिंह की रिहाई का अनुरोध दोहराता हूं।"

कृष्णा ने यह अनुरोध तब किया है जब पाकिस्तान सरबजीत की रिहाई की अपनी बात से पलट गया। बीते 26 जून को पाकिस्तानी मीडिया में खबर थी कि सरबजीत को राष्ट्रपति से क्षमादान मिल गया है। वैसे पाकिस्तानी सरकार ने मंगलवार शाम स्पष्ट कर दिया था कि सरबजीत नहीं बल्कि कोट लखपत जेल में बंद सुरजीत सिंह की रिहाई होगी।

कृष्णा ने पाकिस्तानी सरकार से सरबजीत के मामले में सहानुभूतिपूर्ण व मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तानी सरकार से यह अनुरोध भी करता हूं कि वह अपनी सजा पूरी कर चुके सभी भारतीय कैदियों को रिहा कर दे।"

 

More from: samanya
31476

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020