Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गागा ने पहनी 'फ्लाइंग ड्रेस'

lady-gaga-hollywood-12112013
12 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
अजीबोगरीब फैशन के लिए मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा अपने नए अलबम 'आर्टपॉप' की लांचिग पार्टी में 'फ्लाइंग ड्रेस' में नजर आईं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, रविवार को ब्रूकलिन नेवी यार्ड में आयोजित पार्टी के दौरान उन्होंने ऐसी पोशाक पहनी, जो उनकी विचित्र फैशन शैली को ही दर्शा रही थी।

गागा ने ऐसी पोशाक पहनी जो दुनिया की पहली 'फ्लाइंग ड्रेस' कही जा रही है।

गागा ने वहां मौजूद भीड़ को बताया कि टेकहॉस द्वारा डिजाइन की गई इस पोशाक को भविष्य और आधुनिक युवा के प्रतीक के रूप में समर्पित किया गया है।

'आर्टपॉप' पूरे विश्व में सोमवार को जारी हुआ था।
More from: samanya
35575

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020