29 नवंबर 2012
मुम्बई। सुर साम्राज्ञी गायिका लता मंगेशकर ने 'एल.एम म्यूजिक' नाम से अपनी संगीत कम्पनी शुरू की है और इसका पहला अल्बम भजन पर आधारित है। इस अल्बम को लता और उनकी बहन ऊषा ने अपनी आवाज दी है।
इन दोनों ने इससे पहले 1950-60 के गाने 'अपलम चपलम' (आजाद), 'किस कारण कामिनी शर्माए' (चंदन का पालना) और 'बहे जाए ना रानी' (सबसे बड़ा रुपैया) के लिए साथ-साथ गाया था।
यह अल्बम अकालकोट के स्वामी समर्थ को समर्पित है।
लता ने कहा, "उषा के साथ गाना हमेशा मजेदार रहता है। वह अपने आप में एक अच्छी गायिका हैं। हम दोनों आकालकोट के परम पूजनीय संत स्वामी समर्थ के विशेष उत्सव की गम्भीरता को देखते हुए दोबारा साथ आए हैं।"
इस अल्बम का संगीत संगीतकार मयुरेश पाई ने दिया है। इसे अल्बम 18 नवम्बर को एक भव्य आयोजन के बीच जारी किया जाना था लेकिन शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन की वजह इसे टाल दिया गया।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।