Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पुनर्वास केंद्र जाना चाहते हैं रेयान

lee-ryan-hollywood-14042014
14 अप्रैल 2014
लंदन|
ब्रिटिश पॉप गायक ली रेयान ने नशे में वाहन चलाने और मादक पदार्थ रखने के संदेह में हुई गिरफ्तारी के बाद पुनर्वास केंद्र जाने का फैसला किया है। संगीत बैंड 'ब्लू' के सदस्य रेयान (30) को 11 अप्रैल को अल सुबह ही हिरासत में लिया गया था। पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से मादक पदार्थ बरामद किए थे। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया था।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, रेयान ने ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली स्टार सनडे' को बताया कि वह नींद की गोलियों के लत से बाहर आने के बाद से फरवरी 2014 से शराब का काफी सेवन कर रहे हैं। उनका मानना है कि उनकी गिरफ्तारी उन्हें सतर्क करने के लिए थी और वह खुद में सुधार लाने के लिए लंदन स्थित 'द प्रायरी' पुनर्वास केंद्र जाएंगे।
More from: samanya
36669

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020