Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तेज आवाज में संगीत सुनना कानों के लिए घातक

listen in loud music deadly for ears

15 जून 2012

सिडनी। आईपॉड पर तेज आवाज में संगीत सुनना महज छह महीने में आपको बहरा बना सकता है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ सायकॉलजी एंड सोशल साइंस के शोधकर्ता पॉल चांग ने अपनी रिपोर्ट नोइज इंड्यूस्ड हीयरिंग लॉस (एनआईएचएल) में कहा है कि युवाओं के लिए तेज आवाज में संगीत सुनना पूरे जीवन भर के लिए बहरेपन का कारण बन सकता है।

चांग ने अलग-अलग आयु वर्ग के तीन ग्रुपों के बीच शोध किया। चांग ने यह जानने का प्रयास किया कि ये लोग किस हद तक तेज आवाज में संगीत सुनते हैं। वह यह भी जानना चाहते थे कि ये लोग इसका दुष्परिणाम जानते भी या नहीं।

चांग ने पाया कि 12 से 17 साल के 50.6 फीसदी युवा निजी हेडफोन से संगीत सुनते हैं। 18 से 25 साल के 87.2 फीसदी लोग संगीत कार्यक्रम के बाद बजते कानों के साथ घर लौटते हैं।

यही नहीं, 66.3 फीसदी किशोर किसी प्रकार का हीयरिंग प्रोटेक्शन नहीं लगाते।

चांग ने कहा कि युवा काफी सामाजिक होते हैं और सुनन की शक्ति का प्रभावित होना उनके सामाजिक हालात का लुत्फ लेने पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

तेज संगीत के कारण सुनने की शक्ति के क्षीण होने के बाद युवा सामाजिक हालात का लुत्फ नहीं ले सकते और फिर वे सामाजिक तौर पर दूसरों से कटने लगते हैं।


 

More from: Rang-Rangili
31277

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020