Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन एशियाई फिल्म समारोह के लिए 'लिसन अमाया' का चयन

listen amaya select for london asian flim festival

 28 दिसम्बर 2012

मुंबई।  फारूक शेख और दीप्ति नवल अभिनीत फिल्म 'लिसन अमाया' अगले साल मार्च में आयोजित होने वाले 15वें लंदन एशियाई फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी।


अविनाश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 1983 में बनी 'कथा' के 28 साल बाद फारूक और दीप्ति पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।


यह फिल्म अमाया नाम की लड़की और उसकी विधवा मां की कहानी पर आधारित है। मां का संबंध बेटी के दोस्त के साथ गहरा होने लगता है। फिल्म में स्वरा भास्कर ने अमाया और फारूक शेख ने दोस्त की भूमिका निभाई है।


फारूक ने  कहा, "लंदन एशियाई फिल्म समारोह के लिए इस फिल्म के चुने जाने से मैं बेहद खुश हूं। अविनाश ने बहुत खूबसूरत कहानी पेश करने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म पसंद की जाएगी और यह अविनाश के लिए बेहतर भविष्य तय करेगी।"


इस फिल्म को न्यूजर्सी स्वतंत्र दक्षिण एशियाई सिने समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अवार्ड मिल चुका है।


 

More from: samanya
34212

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020