Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

साहित्य होता है महत्वपूर्ण : विनय पाठक

literature is important vinay pathak


14 सितम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेता विनय पाठक इन दिनों लोगों की किताबें पढ़ने और लिखने में लगातार घट रही रुचि से बेहद उदास हैं। विनय ने मिंटी तेजपाल की किताब 'द लास्ट लव लेटर' के विमोचन के मौके पर कहा, "इन दिनों लिखने की प्रवृत्ति घटती जा रही है, केवल फिल्म और धारावाहिक बन रहे हैं। लेकिन मैं समझता हूं साहित्य लिखना बहुत महत्वपूर्ण है और लोगों को पढ़ने की आदत नहीं छोड़नी चाहिए।"


उत्साही पाठक और थिएटर में दिलचस्पी रखने वाले विनय ने कहा कि वह किताब लिखने का फैसला लेने के लिए तेजपाल के आभारी हैं, खासकर उस वक्त जबकि बहुत सी ऐसी चीजें है, जो वह कर सकते हैं।


विनय आने वाली फिल्म 'गौर हरि दास्तां' में नजर आएंगे। अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

 

More from: samanya
32795

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020