Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लव शब ते ... में डॉक्टर के किरदार में दिखेंगी हुमा कुरैशी

huma play docter role in luv shav tey chicken khurana


15 अक्टूबर 2012

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चर्चा में आईं अभिनेत्री हुमा कुरैशी फिल्म 'लव शब ते चिकन खुराना' में एक चिकित्सक बनी हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म में उनके किरदार के जरिए दर्शक खुद को छोटे शहरों की लड़कियों से जोड़कर देख पाएंगे। 26 वर्षीया हुमा ने कहा, "मैं इस फिल्म में एक चिकित्सक का किरदार कर रही हूं जिसका नाम हरमन है। वह पंजाब के एक छोटे से शहर से है। वह बेहद सच्ची, जमीनी और एक सामान्य सी लड़की है। अगर आप पंजाब जाएंगे तो आपको वहां उसके जैसी कई लड़कियां मिलेंगी।"


उनका कहना है कि हरमन के किरदार से कई लड़कियां खुद को जोड़ कर देखेंगी।


समीर शर्मा निर्देशित 'लव शव ते चिकन खुराना' में उनके सह-अभिनेता कुणाल कपूर हैं और उनके बारे में हुमा का कहना है कि उनका रवैया काफी सहयोगात्मक रहा। फिल्म दो नवम्बर को प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: Entertainment
33400

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020