Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ के साथ अभिनय करने को लेकर आशावान माधुरी

madhuri-dixit-bollywood-13122013
13 दिसम्बर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित को आशा है कि एक न एक दिन वह अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय जरूर करेंगी। माधुरी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। माधुरी 1998 में आई 'बड़े मियां छोटे मियां' में बिग बी के साथ 'मखना' गाने में नृत्य करते नजर आईं थीं जिसमें उनके साथ गोविंदा भी थे।

माधुरी ने आईएएनएस को बताया, "हमने साथ में लगभग तीन फिल्में की, लेकिन वे कभी आई नहीं। मैं इंतजार कर रही हूं। हो सकता है आगे कुछ काम हो।"

इस समय माधुरी अपनी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रचार में व्यस्त हैं।

माधुरी ने कहा, "यह मस्त है। इस के लिए बहुत ऊर्जा की जरूरत होती है। मुझे नहीं पता कि प्रचार से हमें कितना फायदा मिलेगा, लेकिन हम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं।"

अभिषेक चौबे निर्देशित 'डेढ़ इश्किया' में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं।
More from: samanya
35827

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020