Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस यात्रा के दौरान विवादों में फंसी मैडोना

madonna in controversy

11 अगस्त 2012

मास्को। पॉप गायिका मैडोना पर रूस में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान वहां का कानून तोड़ने का आरोप लगा है। सेंट पीटर्सबर्ग शहर के नगरपार्षद ने मैडोना पर किशोरों के सामने समलैंगिकता का प्रचार न करने वाले एक विवादास्पद स्थानीय कानून को तोड़ने का आरोप लगाया।


कानून के लेखक विटाली मिलोनोव ने कहा कि सार्वजनिक संस्थाएं गायिका या उनके कार्यक्रम के आयोजकों पर मुकदमा करेंगी। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के दर्शकों में 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल थे।


मैडोना ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अपने कार्यक्रम के दौरान अपने प्रशंसकों से समलैंगिकों के पक्ष में बोलते हुए कहा था कि अन्य लोगों की तरह उनके साथ भी इज्जत और धैर्य से पेश आना चाहिए।


सेंट पीटर्सबर्ग शहर में मार्च महीने में बनाए गए इस कानून के अनुसार किशोरों के सामने समलैंगिकता का प्रचार एक अपराध है।


 

More from: samanya
32240

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020