Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महेश भट्ट के बेटे राहुल की एंट्री बॉलीवुड में

mahesh bhatt son in bollywood


4 सितम्बर 2012

मुम्बई। कुछ दिनों पहले विशेष फिल्म्स से जुड़ी लेखिका शगुफ्ता रफीक अपने निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल को ले रही हैं। रफीक ने  बताया, "भट्ट साहब और मैंने फैसला किया है कि हम कोई ऐसी फिल्म बनाएं जैसी उन्होंने अपनी बेटी पूजा के लिए बनाई थी। यह एक ताजा फिल्म होगी और इसका निर्माण भट्ट साहब की फिल्मों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। फिल्म की कहानी महेश भट्ट लिखेंगे, निर्देशन मैं करूंगी और निर्माण विक्रम भट्ट करेंगे।"


उन्होंने कहा कि फिल्म को अभी शीर्षक नहीं दिया गया है और इसकी शूटिंग 2013 के मध्य तक शुरू हो जाएगी।

 

वर्ष 2008 में मुम्बई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के साथ नाम जुड़ने के बाद राहुल सुर्खियों में आ गए थे। हेडली ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि जिम में व्यायाम करने के दौरान उसने राहुल से दोस्ती की थी।

 

इसके बाद वह छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे। वह लम्बे समय से फिल्मों में ब्रेक मिलने का इंतजार कर रहे थे।

More from: Khabar
32643

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020