Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मलाइका को नहीं थी अभिनय में रुचि

malika dont like to act

29 सितम्बर 2012


मुम्बई। मॉडल से अभिनेत्री बनीं मलाइका अरोड़ा खान 'छैय्या छैय्या'ं, 'मुन्नी बदनाम' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे सफल आइटम नम्बर गाने से बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। लेकिन उनका कहना है कि वह कभी भी अभिनय करना नहीं चाहती थीं और न उन्हें इसकी कमी खलती है। मलाइका ने कहा, "छोटी भूमिकाओं के अलावा मैंने कभी भी अभिनय नहीं किया इसलिए मुझे इसकी कमी महसूस नहीं होती। मैंने अभिनय करना कभी नहीं चाहा इसलिए यह बात कभी भी मेरे मन में पैदा नहीं हुई। मुझे नृत्य करना पसंद है और जब तक सम्भव है मैं यह जारी रखूंगी।"


अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से विवाह के बंधन में बंधी 39 वर्षीय मलाइका ने 'बिच्छू', 'इंडियन', 'कांटे' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्म में मेहमान भूमिका की है।


उनका कहना है कि अगर उन्हें किसी फिल्म में मुख्य भमिका मिले तो वह 'चार्लीज एंजल्स' और 'क्रिश' जैसी एक्शन प्रधान फिल्म करना चाहेंगी।


 

More from: Khabar
33114

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020