Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पब्लिसिटी के लिए एक टी-शर्ट में फँसे विवेक-मल्लिका !

mallika vivek in single t shirt

1 अगस्त 2012

मुंबई। पब्लिसिटी के लिए बंदा क्या क्या नहीं करता। और बात अगर फिल्म की पब्लिसिटी की हो तो टिकट खिड़की पर सफलता के लिए आजकल कलाकार सब कुछ करने को राजी है। कैसे भी फिल्म हिट होनी चाहिए बस ! तो इसी फॉर्मूले के मद्देनजर विवेक ओबेराय और मल्लिका शेरावत भी लोगों के सामने एक टी शर्ट में समा गए। दोनों लाल रंग की एक टी-शर्ट में ऐसे घुसे कि दर्शकों ने भी दाँतों तले उंगलियां चबा लीं।

दरअसल, मौका था फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' का पोस्टर जारी करने का। इस पोस्टर में विवेक ऑबेराय और मल्लिका शेरावत एक ही टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। लेकिन, फिल्म का पोस्टर भी इसी अंदाज में जारी किया गया। मजे की बात यह कि दोनों ने शूटिंग में शायद इतना साथ पा लिया है कि दोनों को इसमें कोई असहजता नहीं हुई। इस पर मीडिया वालों ने विवेक से पूछ ही लिया कि उनकी पत्नी प्रियंका इस पोस्टर को लेकर नाराज तो नहीं थीं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं।


विवेक का कहना था कि मैंने उन्हें बहुत पहले ही सब कुछ बता दिया था। विकेक ने बताया कि हमारी शादी-शुदा जिंदगी ठीक चल रही है।


विवेक का कहना है कि उनकी पत्नी के साथ समझ अच्छी है और कोई नजर नहीं लगा सकता। यही कारण है कि मल्लिका के साथ एक ही टी-शर्ट में नजर आना पत्नी के लिए ऑब्जेक्शनेबल नहीं रहा।


'किस्मत लव पैसा दिल्ली' की कहानी विवेक के आस-पास घूमती है, जिन्हें एक ही रात में चार चीजों- किस्मत, लव, पैसा और दिल्ली से जूझना पड़ता है।
More from: Khabar
32123

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020