Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनीषा की हालत स्थिर, अस्पताल से मिली छुट्टी

manisha discharge from hospital

 22 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह कैंसर से पीड़ित थीं और हाल ही में न्यूयार्क में उनकी सर्जरी की गई थी। उनके प्रबंधक के मुताबिक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर है। उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया, "मनीषा की हालत अब स्थिर है। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब होटल में हैं। उन्हें 18 दिसम्बर को छुट्टी दी गई।"


उन्होंने कहा, "वह बेहद बहादुर और मजबूत हैं। उन्होंने इसे बेहद सकारात्मक रूप में लिया।"


बयालीस वर्षीया मनीषा की 10 दिसम्बर को सर्जरी की गई थी।


वह अमेरिका में कब तक रहेंगी इस सवाल के जवाब पर सुब्रतो ने कहा, "वह यहां कम से कम तीन महीने और रहेंगी। अभी उनका उपचार जारी है और उनमें सुधार हो रहा है। उनके माता-पिता उनके साथ हैं।"

 

More from: samanya
34156

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020