Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऋतुपर्णा को देख भावुक हुई मनीषा

manisha was emotional to see rituparna

9 जनवरी 2013

मुम्बई। न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रही बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी साथी कलाकार ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से मिलकर भावुक हो उठीं। मनीषा के निजी प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया कि दोनों काफी समय बाद मिले। मनीषा अपनी करीबी दोस्त को न्यूयार्क में देखकर काफी खुश हुईं। मनीषा जब भी कोलकाता जाती थी तो ऋतुपर्णा से जरूर मिलती थीं। दोनों में काफी करीबी रिश्ता है।


ऋतुपर्णा अपने निजी काम से परिवार के साथ न्यूयार्क गई थीं।


सुब्रतो के मुताबिक मनीषा की कीमोथेरेपी इस महीने शुरू हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने काफी हिम्मत दिखाई।


मनीषा अगले छह महीने तक अमेरिका में रहेंगी। वह बीमारी दूर होने को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं। उनके परिजन और उनके प्रबंधक उनके साथ हैं।

 

More from: Khabar
34307

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020