Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनिया से मिले प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल फेरबदल पर हुई चर्चा

manmohan-singh-met-to-sonia-07201110

10 जुलाई 2011

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर एक बार फिर से मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा की। मंत्रिमंडल में फेरबदल के समय के बारे में कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिल पाया है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दोनों नेताओं के बीच रविवार की बैठक पिछले तीन सप्ताहों में चौथी बार हुई है।

सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल अगले तीन से चार दिनों में हो सकता है। इसके पहले इस तरह के संकेत मिले थे कि मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार को हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार के बाद हो सकता है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चार प्रमुख मंत्रियों- प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए के एंटनी, गृहमंत्री पी. चिदम्बरम और विदेश मंत्री एस. एम कृष्णा के विभागों में फेरबदल के आसार नहीं है।

More from: Khabar
22674

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020