Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र जीवन से मिली मदद

manoj bajpayee got help from delhi university students

18 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है दिल्ली विश्वविद्यालय में बिताए उनके छात्र जीवन से उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' में नक्सली की भूमिका निभाने में मदद मिली। फिल्म के प्रचार के लिए बनाए गए एक काल्पनिक नक्सली शिविर में बुधवार को उन्होंने कहा, "प्रकाश, अर्जुन रामपाल और मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। वहां पर मार्क्‍सवाद की बातें हुआ करती थीं, कुछ प्राध्यापक मार्क्‍सवादी विचारधारा के थे, कुछ छात्रों में मार्क्‍सवाद की तरफ झुकाव था और हमारे कई विषय इस पर आधारित थे। मैंने इससे जुड़े कई नुक्कड़ नाटक किए हैं और इससे जुड़ा साहित्य पढ़ा है।"


उन्होंने कहा, "इसलिए हमने अपने किरदार को उसी के अनुरूप ढालने की कोशिश की है, यह एक ऐसा किरदार है जो संयुक्त राष्ट्र में जाकर वाद विवाद कर सकता है और वह किसी को मार डालने की हद तक क्रूर हो सकता है। नक्सली नेता का यह स्वभाव न सिर्फ प्रभावशाली है बल्कि खतरनाक भी है।"


फिल्म 'चक्रव्यूह' 24 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: Khabar
33446

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020