Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केरल पहुंचा मानसून

mansson reached kearla

5 जून 2012

नई दिल्ली/तिरूवनंतपुरम।  कृषि के लिए महत्वपूर्ण वार्षिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को केरल पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून निर्धारित समय से चार दिन पहले ही केरल पहुंचा है।

आईएमडी के महानिदेशक एल.एस. राठौर ने मीडिया को बताया, "मानसून केरल पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में बारिश व किसानों के लिए राहत लेकर आया है।"

उन्होंने कहा कि बुधवार तक मानसून के देश के पूर्वोत्तर इलाके व तटीय गोवा में आगे बढ़ने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया, "बंगाल की खाड़ी के ऊपर तक मानसून पहुंच गया है।"

राठौर ने कहा कि मानसून में देरी को लेकर परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।


 

More from: Khabar
31050

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020