Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ बच्चन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने गुरुद्वारा गोलीकांड की निंदा की

many flim stars including amitabh bachchan crticzed firing incident in gurudwara

6 अगस्त 2012

मुम्बई। अमेरिका के मिलवौकी उपनगर में स्थित एक गुरुद्वारे में रविवार को हुए हमले पर अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी जैसी फिल्मी हस्तियों ने आश्चर्य व दुख प्रकट किया है। इन हस्तियों ने पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है।


विस्कॉन्सिन के ओक क्रीक में हुए इस हमले में हमलावर सहित सात लोग मारे गए हैं।


हिंदी फिल्मों से जुड़ी हस्तियों ने इस हमले पर अपने विचार जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। इन हस्तियों ने जो कहा है, वह निम्न प्रकार है :


अमिताभ बच्चन : अमेरिका में क्या हो रहा है? बेगुनाहों पर एक बार फिर गोलीबारी! और एक मंदिर, एक गुरुद्वारे के अंदर! पीड़ा और आश्चर्य शब्दों से परे। पीड़ितों के लिए प्रार्थना।


अनुपम खेर : अमेरिका में एक गुरुद्वारे में बेगुनाह लोगों पर हमला और उनकी हत्या एक दुखद व कायराना कृत्य है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना।


शबाना आजमी : विस्कॉन्सिन स्थित सिख गुरुद्वारे में बेगुनाहों की हत्या की हम निंदा करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस पागलपन का आखिर कब अंत होगा? धार्मिक स्थलों पर हमलों की निंदा हर किसी को करनी चाहिए। इस तरह के हमले धार्मिक आजादी की नींव पर हमले हैं।


इनके अलावा सोफी चौधरी, ओनिर, पूजा बेदी और विशाल ददलानी ने भी इस हमले की निंदा की है और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।


 

More from: samanya
32167

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020