Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनभद्र से इनामी नक्सली गिरफ्तार

prize maoists, sonebhadra,  maoists arrested in sonebhadra
4 अप्रैल 2012
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद बिहार निवासी एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सली राम केवल को सोनभद्र पुलिस ने अधौरा इलाके में एक रिवॉल्वर और पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़ा गया नक्सली बिहार के भभुआ जिले का रहने वाला है और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली पिछले कुछ समय से सोनभद्र में गुप्त तरीके से रहकर रेकी का काम कर रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर उसे मुठभेड़ के बाद धर दबोचा गया।

More from: Khabar
30306

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020