Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

व्हिटनी की मौत ने छुड़वा दी शराब

mary-j-blige-hollywood-30112013
30 नवंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
अमेरिकी गायिका-गीतकार मैरी जे. ब्लिज ने खुलासा किया है कि उनकी करीबी दोस्त व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत से उन्हें इतना सदमा लगा कि उन्हें जीवन की कीमत समझ आ गई। इसी सदमे के चलते उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया। 42 वर्षीया ब्लिज कहती हैं कि फरवरी 2012 में उनकी करीबी दोस्त की मृत्यु ने उन पर इतना गहरा असर डाला कि उन्होंने खुद के बारे में सोचना शुरू किया। इसके साथ ही अपना स्वास्थ्य सुधारने के लिए शराब का सेवन छोड़ दिया।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने ब्लिज के हवाले से कहा, "मैं उनके अंतिम संस्कार में थी। जिस इंसान के आप इतने करीब हों और वह ताबूत में हो.. इसने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया। इससे मुझे अपनी जिंदगी के महत्व का अहसास हुआ।"

उन्होंने कहा, "मैंने इसे रातोंरात नहीं छोड़ा। यह एक प्रक्रिया थी। अब मैं अच्छा महसूस करती हूं। अब मैं कहीं अधिक स्पष्ट, एकाग्र और शांत हूं।"
More from: samanya
35714

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020