Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिंसा के लिए मायावती जिम्मेदार : मुलायम

mayawati-is-responsible-for-the-violence-05201109

9 मई 2011

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा है कि ग्रेटर नोएडा में पुलिस और किसानों के बीच हुई हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही यादव ने किसानों के लिए लड़ाई जारी रखने का एलान किया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यादव ने कहा, "हिंसा के लिए और कोई नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री मायावती जिम्मेदार हैं। यह सब उनकी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।"

यादव ने कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वह उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध जताने के लिए किसान पिछले दो-तीन महीनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार को किसानों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझ्झाना चाहिए था, जो कि उसने नहीं किया।"

यह पूछे जाने पर कि क्या ग्रेटर नोएडा की घटना के बाद सपा मुख्यमंत्री मायावती से इस्तीफे की मांग करती है, इस पर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता और किसान इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

ज्ञात हो कि गेट्रर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन ने शनिवार को उस समय उग्र रूप धारण कर लिया था, जब पुलिस ने भट्टा परसौल गांव में ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के तीन कर्मचारियों को मुक्त कराने की कोशिश की थी।

पुलिस के इस हस्तक्षेप के बाद किसानों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों तथा दो किसानों की मौत की पुष्टि शनिवार को ही हो गई थी। बाद में हालांकि बंधकों को मुक्त करा लिया गया था।

More from: Khabar
20595

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020