Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शबाना आजमी के लिए कैटवॉक करेंगी मैरीकॉम

mericom on ramp

 
31 अगस्त 2012

मुम्बई।  लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला मुक्केबाज एम.सी.मैरकॉम अनुभवी अभिनेत्री और समाजसेवी शबाना आजमी की मिजवां वेलफेयर सोसायटी (एमडब्ल्यूएस) के लिए तीन सितम्बर को रैम्प पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। शबाना ने ट्वीट किया, "मैरीकॉम मिजवान सोनेट इन फेब्रिक के लिए तीन सितम्बर को रैम्प पर वॉक करेंगी। वह वास्तव में एक रोल मॉडल हैं और हमारी मिजवां स्कूल की लड़कियां अत्यंत प्रसन्न हैं।"


एमडब्ल्यूएस ग्रामीण भारत में लड़कियों की भलाई के लिए काम करता है। यह फैशन शो मुम्बई के ग्रांड हयात में अयोजित किया जाएगा।


29 वर्षीया मैरीकॉम अन्य बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ रैम्प पर वॉक करेंगी, जिनमें दीपिका पादुकोण, करण जौहर और इमरान खान आदि का नाम शामिल है। इसके अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह भी यहां नजर आएंगे।

 

More from: Khabar
32565

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020