Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कश्मीर में सैन्य जवान ने 4 साथियों की हत्या की

military-man-killed-his-4-partners-in-kashmir-04201128

28 अप्रैल 2011

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित एक सैन्य शिविर में सेना के एक जवान ने गुरुवार को अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार साथी जवानों की हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पंजगाम गांव के करीब स्थित सैन्य शिविर में सुबह करीब 6 बजे सेना के एक जवान ने अपने सरकारी हथियार से चार साथी जवानों को गोली मार दी।"

"चारों सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है और घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।"

इससे पहले भी कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों के बीच आपस विवादों में गोलियां चलने की घटनाएं हो चुकी हैं।

सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के पीछे मुश्किल हालातों में लगातार पदस्थ रहना, परिवार से दूर रहना और मनोरंजन की सुविधाओं का अभाव की स्थितियों को जिम्मेदार माना जाता है।

More from: Khabar
20335

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020