Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

1 रुपये में फिल्म के लिए राजी हो गए मिल्खा

milkha-ready-to-do-film-in-1

5 फरवरी 2013

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह ने अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने की अनुमति देने के बदले निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा से मात्र एक रुपया लिया। इस एक रुपये की खास बात यह कि एक रुपये का यह नोट सन् 1958 का है, जब मिल्खा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस साल जुलाई में प्रदर्शित हो रही धावक मिल्खा सिंह की जीवनी पर बनी फिल्म का शीर्षक 'भाग मिल्खा भाग' है। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिक्च र्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी राजीव टंडन ने एक बयान में कहा, "हम मिल्खाजी को उनके जीवन पर फिल्म बनाने की अनुमति देने के बदले कोई बहुमूल्य चीज देना चाहते थे। हम बहुत समय से ऐसी किसी चीज की खोज में थे। आखिरकार हमें वह एक रुपये का नोट मिला जो 1958 में छपा था।"

मिल्खा ने अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने के लिए निर्माता ओम प्रकाश मेहरा से धन राशि की मांग नहीं की। वह इस बात से खुश हैं कि मेहरा उन पर फिल्म बना रहे हैं।

टंडन ने कहा कि मिल्खा चाहते हैं उनकी जीवनी पर बनी फिल्म के माध्यम से देश के युवाओं को खेलों में देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा मिले।

धावक मिल्खा सिंह के एक करीबी सूत्र के मुताबिक 1958 का एक रुपये का यह नोट पाकर मिल्खा भावुक हो गए। यह उनके लिए एक कीमती याद की तरह है।

More from: samanya
34474

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020