Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बिग बॉस' के घर में छाने को तैयार मिंक बरार

mink entry in big boss 6

7 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली अभिनेत्री मिंक बरार का कहना है कि बिग बॉस का घर काफी नीरस है और वह उसमें जोश और रंग भर देंगी। बिग बॉस के घर में प्रवेश से पहले मिंक ने आईएएनएस को बताया, "घर में हर कोई बहुत अच्छा है, लेकिन थोड़ा नीरस है। मैं थोड़े मनोरंजन और शरारतों से घर में उमंग, जोश और रंग भर दूंगी।"


यह मिंक का पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वह 'डांसिंग क्वीन', 'सरकार की दुनिया' और 'जोर का झटका' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं।


वैसे मिंक मानती है कि 'बिग बॉस 6' उनके लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बड़ी परीक्षा और चुनौती है। अभी हर कोई बहुत अच्छा है और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है, लेकिन बिग बॉस ऐसी जगह है जहां हर को दुनिया को यह दिखाने आता है कि वह वास्तव में क्या है।"


शो की शुरूआत 15 प्रतिभागियों से हुई थी, जिनमें से पांच बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं।


 

More from: samanya
33666

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020