Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अंजलि-अर्जुन की बनाई पोशाक पहनेंगी शिल्पा सिंह

miss india shilpa singh will represented-of india on miss universe competiton

19 नवंबर 2012

 
नई दिल्ली।  भारत की सुंदरी शिल्पा सिंह मिस यूनिवर्स-2012 में डिजाइनर अर्जुन कपूर और अंजलि की बनाई पोशाक पहनेंगी।


शिल्पा को 19 दिसम्बर को लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। शिल्पा का चयन राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता-आई एम शी के माध्यम से हुआ है।


अंजलि ने कहा, "हां, हम शिल्पा के लिए फाइनल की खातिर आधिकारिक पोशाक तैयार कर रहे हैं। यह पोशाक एक गाउन है, जिसमें पिंक क्रिस्टल और श्वारोवस्की वर्क का समावेश है।"


अंजलि और अर्जुन को उम्मीद है कि शिल्पा वेगास में भारत का नाम रोशन करने में सफल रहेंगी। भारत की ओर से पिछली बार वर्ष 2000 में यह खिताब लारा दत्ता ने जीता था।

 

More from: Khabar
33759

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020