Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भोपाल में देह व्यापार में लिप्त मॉडल गिरफ्तार

models involved in prostitution arrest in bhopal

11 मार्च, 2011

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप नगर के एक आलीशान होटल से देह व्यापार में लिप्त एक मॉडल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भोपाल में एक मॉडल के देह व्यापार में संलिप्त होने की जानकारी मिली। दिल्ली की रहने वाली युवती पिछले तीन दिनों से महाराणा प्रताप नगर में एक आलीशान होटल में ठहरी हुई थी।

पुलिस की अपराध शाखा ने युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। सौदा 40 हजार में तय हुआ। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर लड़की को पकड़ लिया।

बताया गया है कि उसकी बुकिंग इंटरनेट के जरिए की जाती थी, इस बार भी उसे इंटरनेट के जरिए भोपाल बुलाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती को दबोच लिया।

सूत्रों का कहना है कि युवती का एक शख्स ने स्टिंग ऑपरेशन भी किया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और युवती को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए जाल बिछाया।

More from: Khabar
19112

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020