Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मोदी हों प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार : येदियुरप्पा

modi should be prime ministeral candidate yeddyurappa

25 मई 2012

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम चुनावों को ध्यान में रखकर अपने नेताओं के मनमुटाव दूर करने में लगी है और इसी दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। लगभग सभी गतिरोधों एवं मनमुटावों को पाटने के बाद भाजपा मुम्बई में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 'कुशासन' के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। इसी दौरान येदियुरप्पा मोदी के समर्थन में सामने आ गए हैं।

सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी के आने के बाद मुम्बई आने का निर्णय लिया। उन्होंने अनंत कुमार पर उनके एवं पार्टी के मध्य गलतफहमी उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए काम करेंगे।

येदियुरप्पा ने मुम्बई में कहा, "पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है। पार्टी को उन्हें (मोदी) 2014 के लिए अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।"

मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी समर्थित अपने विरोधी संजय जोशी के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को बैठक में हिस्सा लेने का फैसला किया। विवाद के सभी मुद्दे सुलझने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोदी शाम को प्रस्तावित रैली में गडकरी के साथ मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक रैली में येदियुरप्पा भी मौजूद रहेंगे।

येदियुरप्पा ने गडकरी का समर्थन करते हुए पत्रकारों से कहा है कि पार्टी अध्यक्ष गडकरी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई देने के लिए वह मुम्बई में हैं। उन्होंने कहा, "मैं गडकरीजी को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई देने के लिए मुम्बई में हूं। वह मेरे साथ हर परिस्थिति में चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। इसलिए मैं उनसे अवश्य मुलाकात करूंगा।"

उन्होंने अनंत कुमार पर अपने बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है और वह कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, "अनंत कुमार जो कर रहे हैं उसे बंद करना चाहिए या फिर पार्टी नेतृत्व कार्रवाई करेगा।

More from: Khabar
30887

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020