Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

देशभर में मानसून सक्रिय, दिल्ली में गर्मी से राहत

monsoon-active-in-north-india-07201121

21 जुलाई 2011

नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित देश के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को मानसून सक्रिय रहा। विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली बुधवार के मुकाबले कम तपिश वाला रहा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को यहां तापमान में तीन डिग्री सेल्यिस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है।

गुरुवार को झारखण्ड के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, कोंकण एवं गोवा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त बारिश हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में गुरुवार को हल्की बारिश हुई, जबकि बुधवार को वहां बारिश नहीं हुई थी। पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और रायलसीमा में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और उत्तर-पूर्वी राज्यों में गुरुवार को छिटपुट वर्षा हुई।

मानसून की सक्रियता के कारण उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। राजधानी दिल्ली में बुधवार के 37.2 डिग्री के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। जम्मू के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के 35.4 के मुकाबले गुरुवार को वहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के दूसरे तीन प्रमुख शहरों उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिहार में पटना और गया के अधिकतम तापमान में हालांकि मामूली वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, पटना का 33 डिग्री और गया का 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चार महानगरों में दिल्ली के अतिरिक्त कोलकाता और चेन्नई के तापमान में भी गुरुवार को बुधवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। कोलकाता का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो चेन्नई का 33.6 डिग्री रहा। मुम्बई के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। यह 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


 

More from: Khabar
22960

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020