Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'वाल स्ट्रीट आंदोलन की तर्ज पर चलाई जाए सिंगूर में मुहिम'

movement of singur opened on the patern of wall street

25 जून 2012

कोलकाता। सिंगूर में भूमि अधिग्रहण को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा विधि सम्मत करार दिए जाने के बाद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक अब्दुर रज्जाक मौला ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि किसानों के फायदे के लिए वाल स्ट्रीट आंदोलन की तर्ज पर मुहिम चलाई जाए। मौला ने कहा, "हां, मैं 'सिंगूर पर कब्जा' आंदोलन शुरू करने की योजना बना रहा हूं। यह वाल स्ट्रीट पर कब्जा आंदोलन की तर्ज पर होगा जिसने पिछले साल पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। हालांकि यहां की परिस्थितियां बिल्कुल उलट हैं, लेकिन आंदोलन का तरीका वैसा ही होगा।"

वाममोर्चा शासन के दौरान वरिष्ठ वामपंथी नेता मौला की छवि स्पष्टवादी भूमि सुधार मंत्री के रूप में बनी थी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व के एक धड़े के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और पूर्व उद्योग मंत्री निरूपम सेन के खिलाफ।

मौला ने हुगली जिले के सिंगूर में टाटा की कार संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के तौर-तरीके का खुलेआम विरोध किया था।

 

More from: samanya
31426

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020