Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुकेश भट्ट बने फिल्म निर्माता संघ के नए अध्यक्ष

Mukesh Bhatt became the new chairman of Film Producers' Associations

17 सितम्बर 2012


मुम्बई| फिल्मकार मुकेश भट्ट ने यहां सोमवार को रमेश सिप्पी से भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता संघ के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि वह फिल्म निर्माता बिरादरी की भलाई के लिए कड़ी मेहनत करना चाहते हैं।


भट्ट इससे पहले इस संघ के उपाध्यक्ष थे। यह संगठन गैर मुनाफा फिल्म कारोबार का प्रमुख स्वायत्तशासी निकाय है।


भट्ट ने कहा, "ऐसे प्रतिष्ठित संगठन का अध्यक्ष बनना मेरे लिए यह एक बड़ा सम्मान है और एक बड़ी जवाबदेही है। फिल्म बिरादरी की बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और उन पर खरा उतरने के लिए बहुत सारे काम करने की जरूरत है।"


उन्होंने कहा, "हमें इस उद्योग को उस स्तर तक ले जाने की जरूरत है, जिसका यह हकदार है। खासकर ऐसे वक्त में जब भारतीय सिनेमा 100वां सालगिरह मना रहा है।"


भट्ट विशेष फिल्म्स प्रोडक्शन के सह-सत्वाधिकारी हैं। इस बैनर ने 'राज-द मिस्ट्री' के तीन भागों के अलावा 'जन्नत' और 'मर्डर' जैसी फिल्में दी हैं।

 

 

 

More from: Khabar
32867

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020