Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अखबार का दावा, मुम्बई विस्फोट का संदिग्ध नेपाल में गिरफ्तार

mumbai-blast-suspect-arrested-in-nepal-07201126

26 जुलाई 2011

काठमांडू। भारत की वित्तीय राजधानी मुम्बई में कुछ दिनों पहले हुए तीन विस्फोटों के मामले में नेपाल पुलिस ने एक 40 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इन विस्फोटों में 24 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 150 लोग घायल हुए थे।

स्थानीय समाचार पत्र 'गोरखापत्र' के मुताबिक नेपाल में भारतीय सीमा से सटे सरलाही जिले के निवासी मोहम्मद जहीर को खुफिया जानकारी के आधार पर नेपाल पुलिस की अपराध निरोधी शाखा ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के मुताबिक यह व्यक्ति काठमांडू के बालुवतार में एक अपार्टमेंट में किराए पर रहता था और वहां पर संदिग्ध गतिविधियां चला रहा था। यह अपार्टमेंट प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के निकट ही स्थित है।

समाचार पत्र के मुताबिक इस व्यक्ति को मुम्बई विस्फोटों के बारे में बात करते हुए और अपने मोबाइल पर संदेश भेजते हुए पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जहीर को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी को सार्वजनिक नहीं किया गया था। अब वह पुलिस की हिरासत में है।

पुलिस की तरफ से हालांकि अभी कोई बयान नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को मुम्बई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस, और दादर में हुए बम विस्फोटों में 24 लोगों की मौत हो गई थी। इन हमलों के पीछे आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का हाथ माना जा रहा है।

 

 

More from: Khabar
23084

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020