Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बदनाम होकर मुन्नी को गिनीज बुक में जगह, अरबाज खुश

munni badnam song in guiness book

15 मार्च 2011

मुंबई। दबंग के निर्माता अरबाज खान एक बार फिर बहुत खुश हैं। वजह यह कि साल 2010 के सबसे बड़े हिट साबित हुए गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' के नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया है। रिकॉर्ड भी ऐसा-वैसा नहीं बल्कि सीधे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने का। दरअसल, इस गाने को देश-विदेश में इतनी लोकप्रियता हासिल हुई है कि हर जगह लोग इसके दीवाने हैं और इसी दीवानगी में आस्ट्रेलिया में यह रिकॉर्ड भी बना। यहां मेलबर्न में 1200 लोगों ने इस गाने पर ठीक उसी अंदाज में डांस किया, जैसा मलाइका ने रुपहले पर्दे पर किया था।

आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2011 के निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम मेलबोर्न पार्क में सप्ताहांत में आयोजित किया गया, जिसमें 1200 से अधिक लोगों ने एक साथ नृत्य किया। मलाइका ने इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए रविवार को एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

लांगे ने इस कार्यक्रम को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, यह शानदार अनुभव था। इतना विशाल जनसमूह एक ही गाने पर एक ही अंदाज में डांस कर रहा था।

दिलचस्प है कि इस गाने पर थिरककर रिकॉर्ड बनाने का कारनामा सिंगापुर में भी हो चुका था। जहां 1008 लोग एक ही अंदाज में इस गीत पर थिरके थे और गिनीज बुक में जगह बनायी थी। लेकिन,मेलबर्न में रिकॉर्ड टूट गया। इस दौरान मलायका अरोड़ा खान,अरबाज खान,विद्या बालन और अभिनेता अली जफर जैसे लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि 'दबंग' भले अब सिनेमाघरों से हट गई हो, लेकिन बदनाम मुन्नी का जलवा जस का तस है। 
 
 
 
 

 

More from: samanya
19209

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020