Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'अटैक्स ऑफ 26/11' का संगीत जारी

music-launch-of-attacks-of
12 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' का संगीत सोमवार को मुम्बई लिओपोल्ड कैफे में जारी किया गया। लियोपोल्ड कैफे 26/11 हमले का शिकार रहा था। कैफे में संगीत जारी करने की वजह बताते हुए वर्मा ने कहा, "यह बहुत त्रासदीपूर्ण घटना थी। मैं इस कैफे के मालिक फरजाद जहानी से मिला और उस दिन की घटना के बारे में उनका अनुभव सुनने के बाद मैंने उनसे फिल्म में भूमिका करने का आग्रह किया।"

जहानी कहते हैं, "जब रामू मेरे पास आए तब मैं हिचक रहा था, डरा हुआ था क्योंकि मैं उस अनुभव से दोबारा नहीं गुजरना चाहता था लेकिन रामू ने कहा कि वह दुनिया के सामने कटु अनुभव लाना चाहते हैं और उन्होंने मुझे फिल्म में काम करने के लिए मना लिया।"

फिल्म में पांच संगीत निर्देशकों सुखविंदर सिंह, रुशीन दलाई, कैजाद धेर्डा, अमर मोहिले, विशाल खोसला और सुशील खोसला ने संगीत दिया है।

संगीत लांच के मौके पर गायकों ने फिल्म के गाने गाए और फिल्म के कुछ दृश्य भी दिखाए गए। हमले के पीड़ित दो लोगों ने भी अपने अनुभव सुनाए जो हमले के दिन वहां मौजूद थे।

अभिनेता नाना पाटेकर फिल्म में संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मियों की बहुत इज्जत करते हैं। वे बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उनका वेतन बहुत कम होता है।

फिल्म आगामी एक मार्च को प्रदर्शित होगी।
More from: Khabar
34523

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020