Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरे पिता अब ठीक हैं : सोनाक्षी

my father is fine now sonakshi

21 जुलाई 2012

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि उनके वरिष्ठ अभिनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा, जिनकी सोमवार को बाईपास सर्जरी हुई थी, अब ठीक हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'जोकर' के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं सोनाक्षी ने कहा कि मेरे पिता कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से अब निजी कक्ष में भेजा गया है।


सोनाक्षी ने कहा कि उनके पिता यह जानने पर बहुत गर्व का अनुभव करेंगे कि उनकी बेटी अपनी फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।


उन्होंने कहा, "फिल्म का प्रचार किसी भी तरह महज दिखावटी नहीं है। सच तो यह है कि यह काम बहुत सहज ढंग से चल रहा है। मेरे डैड को हमारे अच्छे काम पर गर्व होगा। फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं कि वह ठीक हैं।"


शिरीश कुंदर निर्देशित फिल्म 'जोकर' में अक्षय कुमार भी सोनाक्षी के साथ हैं।


'दबंग' और 'राउडी राठौड़' जैसी 100 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्म में काम कर चुकीं सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने 'जोकर' में काम करना इसलिए पसंद किया, क्योंकि इसका कथानक अनोखा और बहुत दिलचस्प है।

 

More from: Khabar
31962

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020