Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुचित्रा सेन ने सिनेमा को महत्वपूर्ण योगदान दिया : मोदी

narendra-modi-cm-gujarat-17012014
17 जनवरी 2014
नई दिल्ली|
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "सुचित्रा सेन की आत्मा को शांति मिले। सुचित्रा के रूप में हमने एक ऐसी अदाकारा को खो दिया, जिसने हिंदी और बांग्ला दोनों ही फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।"

82 वर्षीया अभिनेत्री ने शुक्रवार तड़के कोलकाता के नर्सिग होम में अंतिम सांस ली।

सेन सांस संबंधी तकलीफ बढ़ने की वजह से पिछले 26 दिनों से कोलकाता के बेले व्यू क्लीनिक में भर्ती थीं। उन्हें बांग्ला की 'दीप ज्वले जाइ' और 'उत्तर फाल्गुनी' सरीखी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वहीं, हिंदी में उन्होंने 'देवदास', 'बंबई का बाबू', 'आंधी', 'ममता' और 'मुसाफिर' सरीखी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई।

सुचित्रा के परिवार में बेटी मुनमुन सेन, नातिन रिया और राइमा सेन हैं। इन तीनों ने ही सुचित्रा के नक्शे कदम पर चलते हुए करियर के रूप में अभिनय को चुना।
More from: samanya
36095

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020