Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'अर्धसत्य' का सीक्वल बनाएंगे निहलाणी

nihalani will make the sequel of ardh satya


7 अगस्त 2012

मुंबई। क्या आपको गोविंद निहलाणी की अर्धसत्य याद है? ओमपुरी और स्मिता पाटील की शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म आज भी फिल्मों को गंभीरता से लेने वाले दर्शकों को याद है। हां, नयी पीढ़ी को इस फिल्म के बारे में शायद ज्यादा नहीं मालूम होगा। ऐसे में निर्माता गोविंद निहलाणी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।


बकौल निहलानी, मैं उन सवालों के जवाब देना चाहता हूं, जो अर्धसत्य के किरदार अपने पीछे छोड़ गए थे। जैसे खलनायक को मारने के बाद पुलिस अधिकारी ओमपुरी और सदाशिव राव अमरापुरकर के आत्म समर्पण के बाद इन किरदारों का क्या हुआ? निहलानी ने कुछ वर्षो पहले देव नाम की एक फिल्म बनाई थी, जिसे अर्धसत्य का सीक्वल माना जा रहा था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ओम पुरी, करीना कपूर और फरदीन खान ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।


निहलानी ने कहा, देव में अर्धसत्य का जुनून तो था, लेकिन उसे फिल्म का सीक्वल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि अब समय आ गया है कि अर्धसत्य के पुलिस अधिकारी के किरदार को आगे बढ़ाया जाए। फिल्म में ओम पुरी ही प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वहीं स्मिता पाटिल का किरदार शबाना आजमी निभा सकती हैं।


गौरतलब है कि अर्धसत्य ने अपने जमाने में आलोचकों की तारीफ के साथ टिकट खिड़की पर भी सफलता पाई थी और इस फिल्म ने चरित्र अभिनेता ओमपुरी को नयी पहचान दी थी।

More from: samanya
32179

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020