Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब शिवराज सिंह का अनशन

now shivraj singh fast

15 जून 2012

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा उर्वरकों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय 'किसान बचाओ अनुष्ठान' (उपवास) शुरू कर दिया है।

शिवराज ने खाद की कीमतों की बढ़ोतरी के खिलाफ 15 जून को 24 घंटे का उपवास रखने का ऐलान किया था। उनकी मांग है कि खाद के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, किसान हितैशी उर्वरक नीति बनाई जाए और राज्यों की मांग के अनुसार खाद का आवंटन किया जाए।

भोपाल के बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान में शिवराज के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा भी उपवास पर बैठे हैं। यह उपवास शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इसी तरह सरकार के सभी मंत्री और पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास पर बैठे हैं।

शिवराज ने उपवास को मजबूरी में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा, "उर्वरकों के दाम एक वर्ष में बढ़कर दो गुना से ज्यादा हो गए हैं। इस तरह खेती पर लागत बढ़ेगी और किसान के लिए कृषि कार्य मुश्किल हो जाएगा। केंद्र की नीतियों के खिलाफ हमें उपवास जैसा कदम उठना पड़ा है।"


 

More from: Khabar
31280

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020