Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब कुत्ता भी करेगा फिल्म का प्रचार !

now the dog will also promote the movie

21 जुलाई 2012

मुंबई। फिल्म के प्रमोशन के लिए आजकल निर्माता भी न जाने क्या क्या आइडिया लाते हैं। इसकी ताजा मिसाल है क्या सुपरकूल हैं हम के प्रमोशन के लिए लाया गया आइडिया। इस फिल्म के प्रचार की बागडोर कुत्ते के हाथ में भी होगी। जी हां, चौकिए मत। प्रचार का बहुत दारोमदार फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कुत्ते फकरु के हाथ में होगा।

फकरू को फिल्म के प्रमोशन के लिए कई शहरों का टूर कराया जायेगा। इस कुत्ते के साथ तुषार कपूर और रितेश देशमुख भी शहरों का टूर करेंगे।

अब यह अजीब बात है कि निर्माता क्या बताना चाहते हैं कि फिल्म के हीरो तुषार-रीतेश हैं या फकरु। पर सच यही है कि अभी उनका ध्यान प्रमोशन पर है। फकरू के काफी लोकप्रिय हो जाने के बाद फिल्म निर्माताओं ने फैसला किया है कि फकरू की नस्ल का कुत्ता वह हर शहर को उपहार में देंगे।

फिल्म की कहानी में फकरु का बड़ा रोल है। इस फिल्म में तुषार और रितेश का खर्च फकरू के जरिये ही चलता है।

More from: Khabar
31971

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020