Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान जाएगी ओमी की 'बिग इन बॉलीवुड'

omi vaidya big in bollywood will go in japan

2 अक्टूबर 2012


मुम्बई। भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता ओमी वैद्य की वृत्तचित्र 'बिग इन बॉलीवुड' को हाल ही में लास वेगास फिल्म महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म घोषित किया गया है। अब इस फिल्म का प्रदर्शन भारतीय फिल्म महोत्सव जापान (आईएफएफजे) में किया जाएगा। ओमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरे वृत्तचित्र 'बिग इन बॉलीवुड' का जापान के टोक्यो शहर में सात अक्टूबर को रात 9.20 बजे आईएफएफजे में प्रदर्शन किया जाएगा। मैं भी वहां जाना चाहता हूं।"


वृत्तचित्र ओमी के लास वेगास में एक अभिनेता के तौर पर संघर्ष के दिनों का वृत्तांत है और इसमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने हिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' में किस तरह भूमिका हासिल की।


यह सात दिवसीय महोत्सव शनिवार से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य भारतीय और जापानी सिनेमा को एक मंच प्रदान करना है।

 

More from: samanya
33162

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020