Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित

hafiz saeed, one crore dollar bounty on hafiz saeed

3 अप्रैल 2012

नई दिल्ली | भारत ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा जारी उस अधिसूचना का स्वागत किया है, जिसमें मुम्बई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने यहां कहा, "भारत, रिवार्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम के तहत जारी अमेरिकी अधिसूचना का स्वागत करता है।"

अकबरुद्दीन ने कहा कि अमेरिका की यह घोषणा मुम्बई हमले में लिप्त रहे आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने तथा आतंकवाद के खिलाफ अनवरत कोशिशें जारी रखने की भारत और अमेरिका की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह लश्कर और इसके सदस्यों तथा संरक्षकों को एक सख्त संदेश देता है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।

सईद की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचनाएं मुहैया कराने के लिए ईनाम की यह घोषणा अमेरिका की विदेश उपमंत्री वेंडी शेरमेन ने की, उन्होंने इस आशय की जानकारी सोमवार को विदेश सचिव रंजन मथाई को भी दी।

अमेरिका ने सईद के भाई हाफिज अब्दुल रहमान मक्की पर भी 30 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया है।

More from: samanya
30274

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020