Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करीना से मिली हमारे ब्रांड को पहचान : पंकज-निधि

our brand identity got from kareena

 

8 अगस्त 2012

मुम्बई। डिजाइनर जोड़ी पंकज और निधि का कहना है कि अभिनेत्री करीना कपूर के 'लक्मे फैशन शो' के दौरान उनकी श्रृंखला के लिए बतौर शोस्टॉपर शिरकत करने से उन्हें फायदा मिला। इन दोनों शो के आखिरी दिन अपनी श्रृंखला को पेश की थी।


उन्होंने  बताया, "करीना के रैम्प पर आने से हमारी बहुत मदद हुई। इससे हमारे ब्रांड को पहचान मिली। साथ उनकी नजर हम पर भी गई और हमारी श्रृंखला के बारे में पूछा। यह उत्साहित करने वाला है और हम इससे काफी खुश हैं।"


करीना रैम्प पर उन दोनों द्वारा तैयार किए गए काले रंग के परिधान में नजर आईं। जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थीं।


दिल्ली के रहने वाले पंकज और निधि छह सालों से देश के अलग-अलग हिस्से में स्थित अपनी 20 दुकानों के जरिये अपने परिधान लोगों तक पहुंचा रहे हैं।


यह मुम्बई में उनका पहला शो था और वह आगे भी इस शो में हिस्सा लेना चाहते हैं।

More from: Khabar
32207

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020